???? बिग ब्रेकिंग: पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा को मिली बड़ी सफलता! पुलिस दबिश के कारण आभा हत्याकांड के आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना कांड संख्या-61/25 के नामजद आरोपित, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर भटगामा निवासी, टुनटुन दास उर्फ पुनपुन ने, जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा के निर्देशन में बनी टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी के डर से गुरुवार 12 जून को दलसिंहसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

जिसकी जानकारी मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने में जुट गयी है। आपको बता दें कि इसी वर्ष 16/17 मार्च की देर रात को उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित चौड़ में से आभा कुमारी नाम के एक युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया था।

जिसमें उक्त युवक को आरोपित करते हुए, उजियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस उक्त युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी।

इस बीच सोमवार 02 जून को आरोपित युवक टुनटुन दास के घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की जब्ती का इश्तेहार भी चिपकाया गया था। इश्तेहार चिपकाने के करीब 10 दिन बाद ही आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीं इस संबंध में उजियारपुर अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा ने बताया कि, उजियारपुर थाना कांड संख्या 61/25 के आरोपित ने, दलसिंहसराय न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। जिसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *