समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चांदचौर मथुरापुर गांव में, मुहर्रम के दौरान जुलुस में शामिल युवकों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार 06 जुलाई की संध्या करीब 5-6 बजे के बीच की बतायी जा रही है।
इस मामले से संबंधित कुछ विडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस विडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि, मुहर्रम के इस जुलूस में शामिल लड़के अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, इस्लाम धर्म से संबंधित झंडा व साथ में ही फिलीस्तीन का झंडा भी बेखौफ होकर लहरा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ईस्लाम धर्म को मानने वाले लोग भी मौजूद रहे।
वहीं सुत्रों का बताना है कि, इस मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों में से किसी ने भी उक्त युवाओं को फिलीस्तीन का झंडा लहराने से मना नही किया। जिसके कारण फिलीस्तीन का यह झंडा चांदचौर मथुरापुर गांव में रात के करीब 12 बजे तक युं हीं लहराया जाता रहा। फिलीस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक भी कहीं बाहर के नही हैं।
सभी युवक चांदचौर मथुरापुर के ही बताए जा रहें। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत चांदचौर मथुरापुर गाँव में मुहर्रम के अवसर पर इस तरह खुलेआम फिलीस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला कोई नया नही है। पिछले साल 2024 में भी मुहर्रम के अवसर पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी शुक्रवार हाट/बाजार के पास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा,इस्लाम धर्म का झंडा व फिलीस्तीन का झंडा एक साथ लहरा दिया गया था।
उस समय भी इसकी सुचना स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी को भी दी गयी थी, लेकिन उस समय भी उजियारपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के द्वारा, ऐसे लोगों के विरूद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नही की गयी थी। जिसके कारण इस तरह के मानसिकता वाले लोगों की हिम्मत बढ़ती ही चली गयी, और इस वर्ष 2025 में, स्थानीय लोगों की हिम्मत इतनी बढ गयी कि, उक्त फिलीस्तीन के झंडे को लेकर करीब 8 किलोमीटर की यात्रा भी तय कर लिया, और उक्त झंडे पर स्थानीय पुलिस की नजर तक नही गयी।
हालांकि सुत्रों का बताना है कि, फिलीस्तीनी झंडे लहरा रहे युवक पुलिस को देखकर फिलीस्तीनी झंडे को अन्य झंडों के बीच छिपा देते थे, जिसके कारण शायद पुलिस की नजर भी उस झंडे पर नहीं गयी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, फिलीस्तीनी झंडा लहराए जाने से संबंधित विडियो व फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस इस तरफ अपना क्या रूख अख्तियार करती है। इस खबर से संबंधित अन्य अपडेट के लिए कृप्या BIHAR KI AWAZ न्यूज पोर्टल को Subscribe करें।
यह महिला भटक कर अंगारघाट चौक पर आ गयी है। यह अपना नाम व पता नही बता पा रही है। महिला आंशिक रूप से मंदबुद्धी (मानसिक रूप से कमजोर) प्रतीत हो रही है। जिसे अंगारघाट थाना पर रखा गया है। आप सभी लोगों से अनुरोध है कि, इस महिला की पहचान करने में प्रशासन की मदद करें। अधिक जानकारी के लिए कृप्या अंगारघाट थानाध्यक्ष समस्तीपुर से संपर्क कर सकते हैं।