समस्तीपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से हत्याओं का दौर लगातार जारी है। इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि, यह सभी घटनाएं सदर एसडीपीओ 01 के क्षेत्र में ही हो रहा है। कुछ दिन पुर्व ताजपुर थाना क्षेत्र के खेदुतर गाँव पुरानी पोखर के पास, एक नाबालिग किशोर की गला हाटकर हत्या कर दी गयी थी, यह मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि, धुरलख के एक नाबालिग किशोर की, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर भोनू चौक तेलिया पोखर के पास से हत्या कर सड़क किनारे फेंकी गयी शव बरामद कर लिया गया। अब ताजा मामला भी एसडीपीओ सदर 01 के कार्यक्षेत्र, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव की है।

जहां गुरुवार 24 जुलाई की शाम बाईक सवार बेखौफ बदमाशों ने, एक युवक को सिर में गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी। उधर घटना की सुचना मिलते ही मृतक के गाँव जितवारपुर से सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
उधर घटना की सुचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित कुमार, सदर एसडीपीओ 01 संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंच, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी लिया, तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मृतक की पहचान हसनपुर जितवारपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ महाकाल के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक अपने एक साथी के साथ जितवारपुर चौक स्थित हाट में सब्जी खरीदने गया हुआ था। जहां बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दिया, तथा भाग निकले। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंची, तथा गोली लगने से घायल सुमित उर्फ महाकाल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी।
जहां ईलाज के दौरान सुमित कुमार की मौत हो गयी। वहीं इस संबंध में एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, गोलीबारी की घटना में जितवारपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ महाकाल नाम का युवक घायल हो गया था। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।
जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृतक भी एक हत्या के आरोप में जेल में बंद था। जहां से कुछ दिन पुर्व ही जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में कई एंगल सामने आ रहे हैं। सभी पहलुओं पर काफी बारिकी से जांच की जा रही है। बदमाशों के संभावित सभी स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बहूत जल्द घटना का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।







