समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर मसलन चौक मुहल्ला से, एक नवविवाहिता का शव उसके ही मायके स्थित एक कमरे से संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुफस्सिल पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत नवविवाहिता की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव निवासी नीरज राय की 19 वर्षिया पत्नी शशि कुमारी के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में मृतका के पिता जितवारपुर मसलन चौक निवासी उमेश महतो ने बताया कि, उनकी बेटी मृतका शशि कुमारी ने बीते दो माह पुर्व ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव निवासी, नीरज राय से प्रेम विवाह किया था।
बीते एक माह पुर्व उनकी बेटी वापस अपने मायके अर्थात उनके घर वापस भी लौट आयी थी, साथ में उसका पति भी आया हुआ था, जो बीते तीन दिनों पहले वापस अपने घर ताजपुर चला गया था।
घटना वाली रात को दोनों ने काफी देर तक फोन पर बातचीत भी किया था, और आज सुबह इस हालत में उसकी लाश मिली। आखिर फोन पर दोनों ने क्या बातचीत किया, जो उनकी बेटी ने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया।
यह उनलोगों को पता नही है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष का बताना है कि, एक नवविवाहिता का शव उसके मायके से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मायके अथवा ससुराल पक्ष के लोगों से आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।







