???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में मिली BPSC शिक्षिका डॉली कुमारी का शव! जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत नाजिरपुर गांव में, नवचयनित बीपीएससी शिक्षिका की लाश, उसके ही किराए के कमरे से संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार, नाजिरपुर गांव पहुंच मृत बीपीएससी शिक्षिका के शव को, अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। मृत बीपीएससी शिक्षिका की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मउ बाजार निवासी, अरविन्द शर्मा की 25 वर्षिया पुत्री डौली कुमारी के रूप में की गयी है।

मृत डॉली कुमारी टीआरई 03 में चयनित होकर, शिक्षिका के पद पर नियुक्त हुई थी, और वर्त्तमान में उजियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव वार्ड 03 में संचालित, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाजिरपुर में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थी।

इस संबंध में उजियापुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार का बताना है कि, नाजिरपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात, डॉली कुमारी नाम की युवती का शव, विद्यालय के बगल में किराए के रूम से बरामद किया गया है। मृतिका के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *