समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी, बल्ड कैंसर पीड़ित व्यक्ति झूनझून साहनी से मिलने, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिड़ित व्यक्ति व उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें 06 माह का राशन -किरासन का सामान उपलब्ध कराया, तथा आने वाले दिनों में भी उक्त परिवार को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने बताया कि, स्थानीय भगवानपुर कमला निवासी पत्रकार सोनु कुमार के द्वारा उन्हें सुचना मिली कि, भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड 05 निवासी, स्वर्गीय बाहो साहनी के पुत्र झुनझुन साहनी विगत 05 वर्षों से कैंसर से पिड़ित हैं। जिनके ईलाज में उनका खेत, घर में रखे गहने, अनाज सब कुछ बिक चुका है।
अब वह परिवार काफी मुसीबत मे है। सुचना मिलते ही तत्काल वह कैंसर पिड़ित युवक के घर पहुंचकर परिवार के सभी लोगों से मुलाकात किया तथा तत्काल 25 – 30 हजार का राशन किरासन का सामान उपलब्ध करा दिया है, ताकि परिवार के लोगों के सामने खाने पीने के सामानों की समस्या पैदा ना हो।
वहीं पिड़ित परिवार का बताना है कि, बीमार व्यक्ति झूनझून सहनी ही परिवार के एकमात्र कमाउ सदस्य थे। जिनके बीमार होने से परिजनों के सामने खाने पीने की समस्या पैदा हो गयी थी। विगत 05 वर्षों से वहलोग बल्ड कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के ईलाज में अपना सर्वस्व बेच चुके थे।
जिसके कारण उनलोगों के सामने खाने पीने के सामानों की भी विकट समस्या उत्पन्न हो गयी थी, लेकिन आज राजु जी के द्वारा राशन किरासन का सामान मिलने के बाद कम से कम 06 माह तक की खाने पीने के सामानों की परेशानी दुर हो गयी। वहीं इस प्रकार की सहायता मिलने के बाद पिड़ित की पत्नी की आंखें भर आई।
इस दौरान मौके पर सरपंच पति जयराम साहनी, चंद्रकान्त सिंह, सुखलाल साहनी, कमलकांत राय, सिताराम राय, रामचन्द्रपुर अंधैल के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, मजनु साहनी, सुरेश प्रसाद साहनी, विष्णु साहनी, दिपेश कुमार राय, बहादुर साहनी, सुखलाल साहनी, प्यारेलाल यादव, जितेंद्र कुमार साहनी, वरूण राय, सुजीत कुमार, भीम साहनी, हरेंद्र साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।







