समस्तीपुर। जिले के कर्पुरीग्राम थाना अंतर्गत ताजपुर समस्तीपुर मुख्य पथ पर शंभूपट्टी गांव में किरण गैस एजेंसी के पास, गुरुवार 14 अगस्त की दोपहर करीब 01 बजे में, पीने के पानी के विगत डेढ़ माह से आपूर्ति बंद रहने से नाराज लोगों ने, सड़क पर बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर ताजपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया, तथा नारेबाजी करने लगे।

सड़क जाम की सुचना पाकर करीब 2 घंटा बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने, सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क जाम कर रहे स्थानीय लोग, पुलिस की एक भी बात सुनने को तैयार नही थे। जिसके कारण सड़क जाम कर रहे स्थानीय ग्रामीण व पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस भी हो गयी।
इस दौरान प्रदर्शनकारीयों ने पानी के लिए अपने साथ लाए प्लास्टिक का बर्तन भी पुलिस के उपर फेंकने लगी। जिसके कारण कुछ देर के लिए जामस्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने, तत्काल एक टैंकर पीने का पानी मंगवाया तब जाकर सड़क जाम समाप्त करवाया जा सका।
इस दौरान समस्तीपुर ताजपुर मुख्य पथ पर करीब 05 घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस संबंध में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभूपट्टी गांव में विगत डेढ़ माह से पीने के पानी का आपूर्ति बंद था। जिससे संबंधित पत्राचार भी स्थानीय लोगों के द्वारा, संबंधित विभागीय पदाधिकारी से किया गया था, लेकिन संबंधित विभाग के द्वारा भी इस मामले में कोई ठोस पहल नही की गयी थी।
जिससे आजिज होकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं सुत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, सड़क जाम की सुचना पाकर, सड़क जाम हटाने व लोगों को समझाने मौके पर पहुंची पुलिस बल के साथ स्थानीय लोगों के साथ तीखी बहस भी हो गयी।
जिसके बाद सड़क जाम में शामिल लोगों ने पानी का बर्तन उठा उठाकर पुलिस के उपर ही फेंकने लगी। जिसके कारण जामस्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से स्थानीय पुलिस सड़क जाम हटाने में सफल रही। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सुचना नही है। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।







