बिहार की आवाज। उजियारपुर। मृत्यूंजय कुमार कर्ण।
समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चन्दौली गांव स्थित चंदौली चौक पर, शनिवार 16 अगस्त से शुरू होनेवाले जनमाष्टमी मेला व नौ दिवसीय भागवत कथा समारोह का उद्घाटन, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी बुलबुल साहनी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक प्रत्याशी बुलबुल साहनी का लोगों ने काफी गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक प्रत्याशी बुलबुल साहनी ने कहा कि, यह जनमाष्टमी का मेला आज से नही बल्कि सैकड़ों वर्ष पुर्व से आयोजित होते आ रहा है। जब वह काफी छोटे थे, तभी से यह मेला आयोजित किया जा रहा है।
यह अलग बात है कि पहले इस मेले का स्वरूप छोटा था, लेकिन विगत कुछ वर्षों से इसका भव्य तरीके आयोजन किया जाने लगा है। इस जन्माष्टमी के अवसर पर विगत कुछ वर्षों से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी किया जाने लगा है। इस मेले के भव्य स्वरूप होने के कारण लोगों की काफी भीड़ भी जुटने लगी है।
लोगों की जुटती अपार भीड़ व उनके लोगों के विशेष मांग पर तीन दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके कथावाचक माधवाचार्य जी महाराज हैं। इस दौरान भावी विधायक प्रत्याशी ने यह भी बताया कि, बुधवार 20 अगस्त व गुरुवार 21 अगस्त को धर्मेंद्र यादव के द्वारा भजन कीर्तन, साथ ही गुरुवार 21 अगस्त व शुक्रवार 22 अगस्त को रंजीत विद्यार्थी के द्वारा भजन कीर्तन, तथा शुक्रवार 22 अगस्त व शनिवार 23 अगस्त को, राम दयाल यादव का भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार 18 अगस्त को मेला परिसर में मटकाफोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विजेता टीम को कमिटी के अलावा उनके द्वारा 5 हजार रुपए का नगद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर राम एकवाल सहनी, सुरेन्द्र सहनी, शीतल सिंह, सहदेव राय, विनोद सिंह, देवेंद्र राय, भोला सिंह, अजीत सिंह, राजेश कुमार, पप्पू सहनी, राकेश सहनी, उमेश सहनी, रामविलास सिंह, राजेश ठाकुर, अर्जुन सहनी, विजय कुमार, रवि कुमार के साथ साथ सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।







