समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अंतर्गत रेबाड़ी गांव में बकाया पैसा मांगने पर कतिपय लोगों ने महिला दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट की घटना में घायल महिला को परिजनों ने ईलाज के लिए स्थानीय निजि क्लिनिक में भर्ती कराया।

जहां दो दिनों बाद ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसकी सुचना मृतिका के परिजनों ने अंगारघाट पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।
मृतिका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेबाड़ी वार्ड 05 निवासी, राजेश कुमार की 40 वर्षिया पत्नी किरण कुमारी के रूप में की गयी है। घटना सोमवार 25 अगस्त के शाम की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों का बताना है कि, मृतिका अपने ही घर के दरवाजे पर एक एक छोटा सा दुकान चला रही थी।
घटना के दिन भी मृत महिला का ग्रामीण उस दुकान से कुछ सामान खरीदने आया था। जिस सामान को देने से महिला ने मना कर दिया, तथा उससे पुर्व से बकाए पैसे की मांग करने लगी। पैसा मांगने से गुस्साए उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त महिला की पिटाई कर दी। जिसमें वह महिला बेहोश होकर जमीन पर गिड़ पड़ी।
जिसे ईलाज के लिए जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार 27 अगस्त को उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मृत महिला के परिजन उक्त शव को घर ले आए तथा, इसकी सुचना अंगारघाट पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।







