???? बिग ब्रेकिंग: नदी किनारे से युवक की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के, अंगारघाट गांव से होकर गुजरनेवाली बुढ़ी गंडक नदी के किनारे से, मंगलवार 09 सितम्बर की अहले सुबह एक अज्ञात युवक की, सिरकटी लाश मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी।

सिरकटी लाश मिलने की सुचना पर हजारों की संख्या में, स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। बाद में इसकी जानकारी अंगारघाट थाने की पुलिस को दिया गया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मृतक के सिरकटी लाश को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटना के संबंध में सुत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, स्थानीय अंगारघाट गांव के लोग अपने मवेशी का चारा लाने नदी किनारे से होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर उक्त सिरकटी लाश पड़ पड़ी।

जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तथा इसकी जानकारी अंगारघाट पुलिस को दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर लिखे जाने तक उक्त सिरकटी लाश की पहचान नही हो पायी थी, और ना ही अंगारघाट पुलिस उक्त शव का सिर ही खोज पायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस