???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के 96 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! अंधेरे में तीर चलाकर घटना के उद्भेदन में लगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के 96 घंटा बाद भी उजियारपुर थानाध्यक्ष का हाथ खाली नजर आ रहा है।

मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के 96 घंटा बीत जाने के बाद भी, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करना तो दुर, उनकी पहचान तक कर पाने में उजियारपुर पुलिस पुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जबकि मुखिया मनोरंजन गिरी के परिजन ने उजियारपुर थाना को आवेदन देकर सातनपुर के ही एक कुख्यात अपराधी सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग कर चुकी है।

आपको बता दें कि चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की बदमाशों ने, 25 सितम्बर को उस समय गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिस समय वह अपने एक साथी के साथ पानी टंकी के रास्ते होकर एनएच-28 की तरफ जा रहे थे। एक महीना के अंदर दो-दो लोगों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या किया जाना अपने-आप में एक पहेली बना हुआ है।

हालांकि विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, उजियारपुर पुलिस ने दो ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया है, जो इस घटना के बारे में कुछ जानता ही नही है। उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधी की इस तरह हत्या हो जाना, और पुलिस का इस तरह खामोश रहना कई सवाल पैदा करता है। अब देखना यह है कि, उजियारपुर पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कब तक कार्रवाई करती है।

कहीं ऐसा तो नही है कि, स्थानीय थानाध्यक्ष व दलसिंहसराय एसडीपीओ की लुंज-पूंज पुलिसिया कार्यशैली को देखकर, उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, और उजियारपुर थानाध्यक्ष अंधेरे में तीर चलाकर सटीक निशाना लगाने की जुगत में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *