समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत एनएच-28 बैगन चौक के पास दो बाईक सवार युवकों के बीच हुई भीषण टक्कर में बाईक सवार युवको में से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, तथा तीन अन्य घायल बताया जा रहा है।

सभी घायलों को ईभीआर की टीम ने आनन-फानन में ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, इस हादसे में मृत बाईक सवार युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गयी है।
मृत बाईक सवार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के पहारपुर थाना अंतर्गत नोनिया गांव के तुरहा टोला निवासी, अशर्फी साह के 19 वर्षिय पुत्र लखन कुमार के रूप में की गयी है। घटना शुक्रवार 10 अक्टूबर की देर शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है।
इस घटना में अन्य युवकों के बेहोश रहने के कारण उनका नाम पता नही जाना जा सका है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, शाम के करीब 7 बजे दलसिंहसराय की ओर आने वाले बाईक सवार युवक व मुसरीघरारी की ओर जाने वाले बाईक सवार युवकों के बीच, बेगुसराय मुजफ्फरपुर पथ पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बैगन चौक के पास भीषण टक्कर हो गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाईक पर सवार सभी युवक हवा में उछलकर गाड़ी से दुर जा गिरा। इस घटना में दोनों बाईक पर सवार कुल चारों युवक जख्मी हो गए। जिसमें से एक युवक लखन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं तीनों घायल युवकों को ईलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।







