जिले के विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तस्वीर में एक युवक अपने हाथों में एक अत्याधुनिक हथियार लेकर फिल्मी गुंडे की तरह खड़ा है। वायरल हो रही यह तस्वीर 10-15 दिन पहले देर रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।

वायरल तस्वीर को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि, उक्त तस्वीर में दिख रहे युवक को ना तो स्थानीय समाज के लोगों का भय है, और ना ही स्थानीय पुलिस प्रशासन का ही भय है। तभी तो बेखौफ होकर पुरे ईत्मीनान से उसने यह तस्वीर भी खिंचवाई और सोशल मिडिया एकाउंट पर अपनी धाक जमाने के लिए उसे पोस्ट भी कर दिया।

जब वायरल हो रहे इस तस्वीर के बारे में जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि, वायरल हो रहे इस तस्वीर का कनेक्शन दलसिंहसराय थाना से है, और वायरल हो रही यह तस्वीर भी कहीं और का नही बल्कि दलसिंहसराय थाना के मुख्य द्वार (मेन गेट) के पास का है।
वायरल हो रही यह तस्वीर करीब 10-15 दिन पहले की बतायी जा रही है, तथा वायरल तस्वीर में हथियार के साथ दिख रहा युवक दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित चौकीदार कोनैला गांव निवासी, उमेश कुमार के पुत्र गौरव राय बताए जा रहे हैं। अब सवाल यह पैदा लेता है कि, एक चौकीदार पुत्र के पास यह अत्याधुनिक हथियार कहां से आया ?
अगर यह हथियार अवैध है तो चौकीदार पुत्र की अभी तक गिरफ्तारी क्यूं नही हुई ? हालांकि चौकीदार पुत्र के हाथों में दिख रहे हथियार को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, यह हथियार थाना के ही किसी पुलिसकर्मी का है। अगर यह भी मान लिया जाए कि हथियार किसी पुलिसकर्मी का है तो, यह हथियार चौकीदार पुत्र के पास कैसे पहुंचा ?
आपको बता दें कि, पुर्व में भी दलसिंहसराय थाना के कई चौकीदार पुत्र का पुलिस वर्दी में तस्वीरें वायरल हो चुकी है, लेकिन उन चौकीदार पुत्रों के खिलाफ ना तो थानाध्यक्ष ने ही कोई कार्रवाई किया, और ना ही एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने ही कोई एक्शन लिया।
जिसका नतीजा है कि, पहले तो चौकीदार पुत्र पुलिस की वर्दी पहनकर अपने पिता की जगह ड्यूटी करते थे, अब हथियार लेकर भी थाना क्षेत्र में भौकाल मचाए हुए हैं। इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि, पिता की जगह पुत्र पुलिस की वर्दी पहनकर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भी शामिल हो गया, और एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा को ना तो इसकी भनक लगी, और ना ही जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय एसडीपीओ ने उक्त चौकीदार के खिलाफ कोई कार्रवाई ही किया।
अब देखना यह है कि अवैध रूप से अत्याधुनिक हथियार के साथ दिख रहे युवक के खिलाफ थानाध्यक्ष दलसिंहसराय व एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।







