मृत किशोर व किशोरी की हुई पहचान! एक दिन पहले मृतिका किशोरी के चाचा ने मृत युवक के घर पर जाकर दिया था जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में 08 नवम्बर की अहले सुबह जंगली पेड़ से मिले दोनों युवती व युवक की पहचान आखिरकार कर लिया गया। मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई पंचायत स्थित मजकोठी गांव निवासी 22 वर्षिय पंकज कुमार के रूप मे की गयी है, तथा नाबालिग किशोरी भी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है।

घटना के संबंध में लड़का के भाई सुनील कुमार का बताना है कि, मृतक युवक गुरुवार 06 नवम्बर की देर रात को अपने घर से एक बैग लेकर निकला था, क्योंकि उसका बैग घर पर नही है। शुक्रवार 07 नवम्बर की सुबह जब उनलोगों को जानकारी मिली तब वह लोग मृतक की खोजबीन शुरू कर दिया। सारा दिन खोजबीन करने के बाद भी मृतक का कुछ पता नही चला।

अचानक शुक्रवार 07 नवम्बर की देर शाम को ही जानकारी मिली कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी भी गायब है। अभी वहलोग स्थानीय विभूतिपुर थाना को आवेदन देने की सोच ही रहे थे कि, शुक्रवार 08 नवम्बर की सुबह उक्त युवक व किशोरी का शव महिसारी गांव से मिलने की सुचना प्राप्त हुई।

जिसके बाद वह घटनास्थल पर आए हुए हैं। वहीं विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, विभूतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मृत किशोरी के माता पिता की पुर्व में ही मौत हो चुकी है। मृत किशोरी के दो भाई है जो हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है, जो वर्तमान समय में भी हरियाणा में ही है।

सुत्रों का यह भी बताना है कि, मृत किशोरी से उसके पट्टीदार का जमीनी विवाद भी चल रहा था। वहीं स्थानीय महिसारी गांव के लोगों ने आशंका जताया है कि, हो सकता है दोनों लड़का लड़की को अकेला देर रात को सुनसान जगह से गुजरते हुए देखकर असमाजिक तत्व के लोगों ने उसे अपनी हवश का शिकार बना लिया होगा, और पकड़े जाने के डर से दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया होगा।

वहीं मेडिकल सुत्रों का बताना है कि, उक्त किशोरी के साथ रेप जैसी कोई घटना नही हुई है, और ना ही उनलोगों के शरीर पर मारपीट का या किसी प्रकार के कोई जोर जबरदस्ती का ही कोई निशान पाया गया है। हालांकि मेडिकल सुत्रों ने उक्त किशोरी के करीब 2 माह की गर्भवती होने की बात बतायी है।

उधर सर्किल ईंस्पेक्टर दलसिंहसराय पिंकी प्रसाद का बताना है कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव से एक युवक व एक नाबालिग किशोरी का शव किशोरी के ही दुपट्टे से एक जंगली पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टांत मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि इस घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है। मौके पर से एफएसएल की टीम ने भी जरूरी नमूना एकत्र किया है। बहूत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *