पार्किंग स्टैंड कर्मी के द्वारा अवैध वसुली के खिलाफ वाहन चालकों ने भाकपा माले के बैनर तले किया विरोध प्रदर्शन! कहा अवैध वसुली पर लगाई जाए रोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जहां एक तरफ रेल मंत्रालय देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडमैप तैयार करने की बात कर रही है, तो वहीं दुसरी तरफ उसी रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों तथा उजियारपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को ढ़ोने वाले ई रिक्शा चालक व ऑटो चालकों से, पार्किंग स्टैंड कर्मी द्वारा अवैध वसूली का काम चलाया रहा है।

जिससे नाराज ई रिक्शा चालक व ऑटो चालक सहित, उजियारपुर स्टेशन से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों ने, भाकपा माले के बैनर तले उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर आज रविवार की दोपहर करीब 3 बजे जमकर प्रदर्शन किया, तथा पार्किंग स्टैंड संचालक व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।

उजियारपुर पार्किंग स्टैंड की दो दिन में ही हालत ऐसी है कि, वाहन चालकों को पैसे स्टैंड कर्मी के मुताबिक ही देना पड़ता हैं। जिसके कारण विगत दो दिनों से स्टैंड कर्मियों व वाहन चालकों के बीच अक्सर झड़प होती ही रहती है। वाहन चालक भी जागरूकता के अभाव में, अवैध वसूली का शिकार बन रहे हैं।

उजियारपुर के इस पार्किंग स्टैंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यहां साईकिल से लेकर ऑटो ई रिक्शा तक का पार्किंग शुल्क घंटा के हिसाब से तय किया गया है। जिसके तहत दो घंटा के शुल्क के तौर पर 05 रूपए से लेकर 24 घंटा के लिए 40 रूपए तक का पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।

अगर देखा जाए तो इस तरह घंटा के हिसाब से पार्किंग शुल्क की वसुली का मामला पहली बार देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल उजियारपुर निवासी ई रिक्शा चालक दीपक कुमार का बताना है कि, जितनी बार वह सवारी पहुंचाने स्टेशन आते हैं, या सवारी बैठाने आते हैं तो उनलोगों से प्रति खेप 15 रूपए की वसुली की जाती है, जबकि रसीद पर एक रूप्ये भी अंकित नही है।

वहीं पार्किंग स्टैंड कर्मी कौशल कुमार का बताना है कि, स्टैंड का जिस समय टेंडर हुआ था उस समय रेलवे द्वारा जो राशि वसुली की सुची व समयावधि दी गयी थी। उसी के अनुसार वहलोग स्टैंड शुल्क की वसुली कर रहे हैं। ई रिक्शा चालक व ऑटो चालक के द्वारा उनलोगों के खिलाफ लगाया गया सभी आरोप गलत है।

हालांकि इस दौरान जब स्टैंड कर्मी से टेंडर के समय रेल विभाग द्वारा दी जाने वाली स्टैंड शुल्क वसुली से संबंधित दस्तावेज की मांग की गयी तो, उन्होंने दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया, और कहा कि, यह सभी डॉक्यूमेंट मैनेजर के पास होगा।

वहीं इस मामले में जब उजियारपुर स्टेशन अधीक्षक अभिषेक कुमार से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि, यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है। पार्किंग स्टैंड कर्मी प्राइवेट लोग हैं, और हाजीपुर रेलवे मुख्यालय द्वारा दी गयी टेंडर के अनुसार वहलोग यहां पार्किंग स्टैंड का संचालन कर रहे हैं। अगर पार्किंग स्टैंड कर्मियों के द्वारा अवैध वसुली की जा रही है तो इसकी लिखित शिकायत हाजीपुर मुख्यालय से किया जाएगा।

हालांकि इस अवैध वसुली से ऑटो ई रिक्शा चालक समेत स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों के बीच भी रेलवे विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।

मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, उमेश कुमार, रंजीत सहनी, धर्मेंद्र पासवान, मोहम्मद नौशाद, पप्पु कुमार, अमन कुमार, सोनू महतो, विन्देश्वर सिंह व वरूण साह सहित सैकड़ो ई रिक्शा चालक, ओटो चालक व भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *