समस्तीपुर। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर विशनपुर चौक के पास, भारतीय कॉम्यूनिस्ट पार्टी अंचल कमिटी समस्तीपुर के द्वारा, बुधवार 17 दिसम्बर को प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

आयोजित इस प्रतिरोध मार्च में शामिल कार्यकर्ता, मुस्लिम महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार व दुकानदारों के खिलाफ बूलडोजर चलाने का विरोध कर रहे थे। आयोजित यह प्रतिरोध मार्च कुछ देर बाद एक सभा में तब्दील हो गया।
आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, सरकार के द्वारा मुस्लिम महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व छोटे-छोटे दुकानदारों को बुलडोजर से हटाने के विरोध में आज का यह प्रतिरोध मार्च प्रखंड स्तर पर निकाला गया है, आने वाले दिनों में यह प्रतिरोध मार्च, 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समक्ष निकाला जाएगा।
मौके पर अखिल भारतीय नौजवान संघ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार, भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य अनिल प्रसाद, एटा के जिलाअध्यक्ष सुधीर कुमार देव, महेंद्र राय, अजय सिंह, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद उस्मान, हरिचंद महतो डॉ॰ बी सिंह, दया देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।







