समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उजियारपुर बाजार स्थित भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा के निजि कार्यालय करिहारा निवास पर, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केन्द्रीय गृह-राज्य मंत्री नित्यानंद राय का, 60वां जन्मदिवस समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, तथा एक दुसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का ईजहार भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने की प्रार्थना ईश्वर से किया।
मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा व भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि, उजियारपुर के लोकप्रिय सांसद व भारत सरकार में गृहराज्य मंत्री के पद को सुशोभित करने वाले तथा, उजियारपुर से लगातार तीसरी बार विजय श्री का परचम लहराने वाले, श्री नित्यानंद राय जी का, हमलोगों ने आज अंग्रेजी माह के प्रथम कामकाज दिवस पर, उनका जन्मदिन मनाया है।
इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की मंगलकामना भी किया है। मौके पर भाजपा नेता चंदन कुमार, जिला महामंत्री ललन सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेश साह, दिनेश चौधरी सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।







