उजियारपुर में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्टी के लिए लगायी गयी शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज संवाददाता: जिले में किसानों को आधुनिक, सरल और प्रभावी कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार 08 जनवरी को, उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित अस्थायी पैक्स कार्यालय परिसर में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित पंचायत स्तरीय कर्मी भी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद कृषि कॉर्डिनेटर रतेन्द्र कुमार सिंह व कर्मचारी अखिलेश कुमार ने बताया कि, एग्रीस्टेक परियोजना के तहत की जा रही यह फार्मर रजिस्ट्री राज्य की कृषि व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके तहत बिहार भूमि डाटाबेस को समेकित करते हुए, समान नाम व पिता के नाम वाले किसानों की जमाबंदी का ऑनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। जिसके आधार पर यह राज्य स्तर से फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जब प्रखंड कृषि पदाधिकारी उजियारपुर दिव्या रॉय से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो, उन्होंने बताया कि, यह शिविर गुरूवार 06 जनवरी से लेकर रविवार 09 जनवरी तक चलेगा।

क्योंकि उजियारपुर प्रखंड में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 14841 है। जिस लक्ष्य को इन चार दिनों में पुरा करना है। हालांकि इस शिविर के समाप्त होने के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री का काम चलता रहेगा।

इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्याम कुमार उर्फ प्रवीण सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, जयलाल सहनी, पुर्व मुखिया प्रत्याशी अर्जुन सहनी, अनिल कुमार राय, मोहम्मद चांद, परवेज आलम सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *