बिहार की आवाज संवाददाता: जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव स्थित बुल्लेचक वार्ड 19 में छापामारी कर एक घर से करीब 345 लीटर लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत बल्लोचक गांव निवासी, रंजन कुमार के रूप में की गयी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ईंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि, उन्हें गुप्त सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत बल्लोचक गांव में रंजन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का धंधा किया जाता है।
सुचना मिलने के बाद जब सुचित स्थल पर छापामारी की गयी तो, उक्त शराब धंधेबाज के घर से 345 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया, तथा शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है।
रंजन कुमार से पुछताछ में उसके शराब नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका प्रबल हुई है। जिससे संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।







