भाजपा के नेतृत्व में महा-पंचायत करना एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा- फूलबाबू सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मालती पंचायत में, भाकपा माले नेता फूलबाबु सिंह के आवास पर, भाकपा-माले प्रखंड कमिटी उजियारपुर की बैठक, प्रखड सचिव गंगा प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में अंगारघाट पंचायत में उत्पन्न परिस्थितियों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए, भाकपा माले के वरीय नेता फूल बाबू सिंह ने कहा कि, अंगारघाट में भाजपा के नेतृत्व में महापंचायत करना एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा था। बहिष्कार तो चरित्रहीन, बदचलन, शराब-माफिया, खाद्यान्न माफिया, और लूटेरा का होना चाहिए था! भाकपा माले कार्यकर्ता समीम मंसुरी ने ऐसा कौन सा अपराध कर दिया था ?  क्या जनता की समस्याओं को लेकर मुखिया के यहां जाना अपराध है ?

जबकि तत्काल में भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार मुखिया के घर पर पहुंच विवाद का समझौता करवा चुके थे, तो प्रतिष्ठा की आर में महापंचायत का षड्यंत्र क्यों ? वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाजपा के नेतृत्व में विफल रही महापंचायत में राजनीतिक दिवालियापन उजागर हो गया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पंचायत में शराब के धंधेबाज, राशन की कालाबाजारी व दलाली ठिकेदारी करने वाले लोगों की बौखलाहट से, भाकपा-माले की सेहत और संघर्ष पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, महापंचायत की विफलता से, अंगारघाट में बड़ा विवाद उत्पन्न करने की साज़िश भी बेनकाब हो गई है।

इस दौरान प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, भाजपा वालों ने अपना काला चेहरा और भ्रष्ट चरित्र को ढ़कने के लिए महापंचायत का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि,  हरिकांत गिरि को पार्टी का जासूसी करने के आरोप में आज से करीब 03 माह पहले ही पार्टी से बर्खास्त किया जा चुका है।

मौके पर फुलेन्द्र,प्रसाद सिंह, शमीम मंसुरी, फिरोजा बेगम, राहुल राय, मोहम्मद उस्मान, विजय कुमार राम, रामबली सिंह, हेमन्त सिंह, राज कुमार चौरसिया, आनन्दी सिंह, दिलीप कुमार राय, राम भरोस राय, सुधांशु प्रियदर्शी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला