बिहार की आवाज। संवाददाता। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पहुंच भाकपा माले की 05 सदस्यीय टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर, प्रखंड के अंगारघाट, मालती, लोहागीर सहित अन्य पंचायतों से आए निर्धन व गरीब लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सुची में शामिल करने को लेकर आवेदन सौंपा।

दिए गए आवेदन के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि, एक भी वास्तविक लाभार्थी का नाम सुची से बाहर नही किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ उजियारपुर ने अलग-अलग पंचायत के आवास सहायक को आवेदन में वर्णित नाम का डाटा से मिलान कर जांच का आदेश भी दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सह, भाकपा माले के वरीय नेता फूल बाबू सिंह ने कहा कि, अंगारघाट, मालती, लोहागीर सहित दर्जनों पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम, आवास योजना के सत्यापन से वंचित कर दिया गया है। वहीं भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन में गरीबों को वंचित करने की साज़िश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, खुलेआम और गोपनीय तरीके से लाभार्थियों से सत्यापन के नाम पर 500-2000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रहा है। यह अवैध वसूली उद्योग का स्वरूप धारण कर लिया है।
उजियारपुर बीडीओ से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में भाकपा माले के फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, समीम मंसुरी, महेश कुमार सिंह एवं फुलेन्द्र प्रसाद सिंह शामिल थे। इस दौरान मौके पर अर्जुन पासवान, मंतेष चौधरी, रेणु देवी, राधा देवी, सौरभ कुमार, पूजा कुमारी, वीरेंद्र पासवान, रामप्रीत सहनी सहित दर्जनों की संख्या में भाकपा माले के अन्य सदस्य मौजूद थे।









