बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मालती पंचायत स्थित, भाकपा माले नेता फूलबाबू सिंह के आवासीय परिसर में, भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बुधवार 11 फरवरी को करीब 4 बजे, प्रोफेसर उमेश कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत कमिटी एवं सभी शाखाओं के संबंधित नेता मौजूद रहे।

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से, पार्टी के सदस्यों का नवीनीकरण, पार्टी का मुखपत्र लोकयुद्ध का ग्राहक एवं पाठक बनाने सहित, 31 मार्च से 01 अप्रैल तक दो दिवसीय जिला सम्मेलन की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं 12 फरवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा एवं खेत मजदूर के संगठनों के आम हड़ताल को पार्टी के तरफ से मजबूती से समर्थन करने, तथा इस हड़ताल में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया।

आयोजित इस बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि, बिहार की डबल इंजन भाजपा जदयू की सरकार एवं केन्द्र की भाजपा नीति एन डी ए सरकार, संविधान लोकतंत्र एवं देश की सम्प्रभुता को खत्म कर, अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने घुटना टेक दिए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, मोदी सरकार ने देश के मजदूरों और किसानों की हकमारी कर, पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है।
बैठक में जिला स्थाई समिति सदस्य फूल बाबू सिंह, महावीर पोद्दार के आलावे जिला कमेटी सदस्य फिरोजा बेगम, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसुरी, राम भरोस राय, मोहम्मद फरमान, दिलीप कुमार राय, मोहम्मद उस्मान, विजय कुमार राम, अर्जुन दास, राम सुदीन सिंह, राहुल राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।







