की मलिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंबई। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आशा भोसले ने अपने कैरियर में आठ दशकों से अधिक समय तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने हिंदी सहित मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी समेत कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। उनकी आवाज़ की खासियत और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर पीढ़ी के श्रोताओं का पसंदीदा बना दिया।

उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के कलाकारों और नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उनका जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनकी मधुर आवाज़ हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *