पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि! किया गया नमन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत, उजियारपुर बाजार स्थित करिहारा निवास परिसर में, आज शनिवार 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात सभी शहीद वीर जवानों के आत्मा की शांति के लिए इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया।

आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता एक राजनितिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने किया। आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, पुलवामा के शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी इस शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने देशभक्ति नारों के साथ शहीदों के प्रति अपना सम्मान भी प्रकट किया। इस दौरान मौके पर पुर्व मुखिया कमलकांत राय, ललन सिंह, यशवंत चौधरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, बीर बहादुर यादव, समाजसेवी चन्दन मिश्रा, टुनटुन चौधरी, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, लाल बहादुर सिंह, आत्मा अध्यक्ष सुर्यकांत चौधरी, रामउदगार सिंह, चंदेश्वर सिंह, रामनारायण सिंह, मनोज सिंह, राम उद्देश्य राय, आदित्य सेवार्थ, चंदेश्वर सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *