बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बाबु पोखर चौक पेट्रोल पंप के पास से उजियारपुर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पायी है। उक्त सफलता उजियारपुर पुलिस को रविवार 15 फरवरी की रात 12 बजे मिली। इस दौरान उजियारपुर पुलिस ने उक्त ट्रक से 139 कार्टून में बंद 3326 बोतल विदेशी शराब बरामद करते हुए, ट्रक को भी जप्त कर थाने ले आयी है।

हालांकि इस दौरान शराब धंधेबाज व ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उजियारपुर पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के महिसारी बाबु पोखर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में काफी देर से खड़ा है। सुचना मिलने के बाद रात्री गश्ती टीम मौके पर पहुंची। उधर पुलिस गाड़ी को अपने ओर आता देख शराब धंधेबाज व ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
जब पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी लिया तो उसमें चावल पैकेट के नीचे अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखा गया था। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने उक्त अवैध विदेशी शराब को अपनै कब्जे में लेते हुए विदेशी शराब को जप्त कर थाने ले आयी। जब उक्त शराब की गिनती की गयी तो 139 कार्टून में बंद कुल 1263 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस इस मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।
वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, गुप्त सुचना के आधार पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी बाबु पोखर चौक के पास से, एक ट्रक से 139 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। हालांकि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज व ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक का सत्यापन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।







