बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में, जन-समस्याओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर, सोमवार 23 फरवरी से शुरू की गयी भाकपा-माले की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार 25 फरवरी की देर शाम उजियारपुर अंचलाधिकारी आकाश कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर संजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए आश्वासन पर सहमति बनने के बाद समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान उजियारपुर बीडीओ संजीव कुमार ने अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों को जुस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाकपा माले के वरीय नेता फूलबाबु सिंह, महावीर पोद्दार ने संयुक्त रूप से बताया कि, जिस प्रकार के जन-समस्या को लेकर भाकपा माले के जांबाज साथी भुख हड़ताल पर विगत तीन दिनों से बैठे हुए थे, उनमें से ज्यादातर समस्या अंचल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय से जुड़ा हुआ था।
जिसे अंचलाधिकारी उजियारपुर व बीडीओ उजियारपुर के द्वारा 15 दिनों के अंदर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिसके कारण उनलोगों का यह भुख हड़ताल समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर 15 दिनों के अंदर उनकी मांगों को पुरा नही किया जाता है तो, आने वाले दिनों में एकबार फिर भुख हड़ताल शुरू कर दिया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर संजीव कुमार का बताना है कि, अनशनकारियों से जन-समस्या से जुड़े हुए मांगपत्र लिया गया है।
जिन समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, भाकपा माले उजियारपुर के द्वारा अंचल कार्यालय परिसर में बीते सोमवार 23 फरवरी से, प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी लोगों का सत्यापन करने, आवास योजना की सूची सार्वजनिक करने, मालती, भगवानपुर देसुआ, नाजिरपुर सहित अन्य पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास योजना में छुटे हुए लोगों का नाम जोड़ने, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के नाम पर लोगों से हो रही रिश्वतखोरी पर रोक लगाने, भूमि विवाद को भौतिक सत्यापन के आधार पर हल करने, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 28 में योजना के कार्यान्वयन के लिए चयनित स्थल पर जमीन उपलब्ध कराने, पीएचइडी उजियारपुर के एसडीओ को बर्खास्त करने आदि के मांग को लेकर भूख हड़ताल किया जा रहा था।
मौके पर गंगा प्रसाद पासवान, सुधांशु प्रियदर्शी, समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, मोहम्मद उस्मान, छात्र नेता मधुकर कुमार, विजय कुमार राम, रामदुलार सिंह, सुशील कुमार सिंह, रेणु देवी, कंचन देवी, गीता देवी, नादनी खातून, अजीजा बेगम सहित सैकड़ों की संख्या में भाकपा-माले नेता मौजूद थे।






