समस्तीपुर में घर से 50.250 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबधा वार्ड संख्या 37 में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सावंत कुमार उर्फ घंटी (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुनील कुमार राय के घर से कुल 50.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान घर से शराब की खेप बरामद की गई, जिसके बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी