समस्तीपुर के कुछ मोहल्लों में 13 मार्च को 7 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह व्यवधान रहेगा।

जानकारी के अनुसार, मरम्मत और तार बदलने के कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मगरदही, आज़ाद नगर सहित आसपास के कुछ इलाकों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस