समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान जीओ नेटवर्क कर्मी से मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर में वाहन जांच के दौरान यातायात थाना पुलिस पर एक जीओ नेटवर्क कर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे टाउन हॉल के समीप की बताई जा रही है।

पीड़ित युवक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर टेरही बाजार वार्ड-06 निवासी स्वर्गीय रामकुमार महतो के पुत्र शंभु कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित शंभु कुमार ने बताया कि वह समस्तीपुर स्थित जियो कार्यालय में रीगर के पद पर कार्यरत हैं और जियो टावर के नेटवर्क की देखभाल करना उनका काम है।

उनका कार्य क्षेत्र मथुरापुर घाट से लेकर मुक्तापुर और खानपुर तक है। घटना के दिन भी वह खानपुर से टावर का नेटवर्क ठीक कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर मंदिर के पास ओवरब्रिज के नीचे टाउन हॉल के समीप यातायात थाना पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

शंभु कुमार का आरोप है कि बाइक के कागजात की जांच के नाम पर पुलिस ने उन्हें रोका और चालान काटने वाली मशीन से उनके सिर के पीछे मार दिया। वहीं इस मामले में यातायात थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनीलकांत ने बताया कि पीड़ित युवक को एसडीपीओ यातायात के नाम आवेदन देने के लिए कहा गया है, ताकि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *