समस्तीपुर। 14 मार्च 2026: समस्तीपुर स्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के जिला कार्यालय सभागार में शनिवार को सदस्यता महा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सदस्यता प्रभारी आर.के. दत्ता तथा समस्तीपुर के सदस्यता प्रभारी सुधीर हजारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सवर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भावी उम्मीदवार वरुणेश विजय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में सक्रिय सहभागिता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया तथा मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान की समीक्षा की गई और निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने एक स्वर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव और सदस्यता महा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार करते हुए सवर्ण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव शेखर को तथा रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन कुमार को सौंपी गई। इसके अलावा कई साथियों को सदस्यता रसीद और विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सहनी, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण राज, राजकुमार ठाकुर, ज्योति शंकर, दशरथ सदा, विनोद कुमार, दिनेश महतो, शिवनाथ सिंह, अरुण कुशवाहा, दीपक कुमार, रूपांकर कुमार, रूपेश झा, मनोज महतो, रामकुमार पांडे, मृत्युंजय ठाकुर, गुलशन राम, पप्पू ठाकुर, राजीव कुमार वर्मा, सुनील राय, सोनू ओबेरॉय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








