सदर SDO दिलीप कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में, गैस एजेंसी कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक! कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। सदर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार 17 मार्च को, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अधिकृत गैस एजेंसी कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं और गैस वितरण में एजेंसियों को आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने सभी एजेंसियों से क्रमवार उनकी समस्याएं और उनके सुझावों को सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि, उपभोक्ताओं को ससमय व सुगमता पूर्वक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाकर रखी जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उन्होंने सभी एजेंसी कर्मियों को चेतावनी भी दिया कि, यदि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी होती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *