दलसिंहसराय से दो बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से दो बच्चे कल शुक्रवार 20 मार्च की दोपहर बाद रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और घर का माहौल बेहद चिंताजनक बना हुआ है।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे कल दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सुचना दलसिंहसराय थाना व एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा को दिया। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस भी अपने स्तर से गुम हुए दोनों बच्चों की खोजबीन में जुट गयी है।

इस बीच गुम हुए बच्चे के परिजनों ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि, अगर किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—

📞 9031827504
📞 9031827540

अपील:
यह खबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि बच्चों को सुरक्षित खोजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *