ब्रेकिंग: उत्पाद थानाध्यक्ष को मिली बड़ी सफलता! 41 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर: जिले के उत्पाद थानाध्यक्ष धे एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, उजियारपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक महेशपट्टी गांव स्थित एक श्रृंगार दुकानदार के घर में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान उत्पाद थानाध्यक्ष ने मौके से दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है।

जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने कक तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों की पहचान, उजियारपुर थाना अंतर्गत महेशपट्टी पंचायत के वार्ड 04 निवासी, महेन्द्र महतो के पुत्र उमेश महतो तथा रायपुर उजियारपुर वार्ड 04 निवासी, रामदुलार महतो के पुत्र भवानी कुमार उर्फ कुंदन के रूप में की गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद थानाध्यक्ष समस्तीपुर ने बताया कि, उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्टी पंचायत के सरस्वती चौक के पास अवैध विदेशी की कुछ खेप उतरने वाली है। सुचना मिलने के तुरंत बाद वहलोग सदल बल मौके पर पहुंचे।

जहां से कुल 41 लीटर अलग अलग कंपनियों के विदेशी शराब शराब की गयी, तथा मौके से दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

छापामारी के दौरान मौके से Mc Dowell’s No.1 Original Whisky (750ml) की 20 बोतल, Imperial Blue Reserve Grain Whisky (750ml) की 24 बोतल तथा Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky (180ml) की 45 बोतल बरामद की गयी। बरामद बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” और “For Sale in Madhya Pradesh Only” अंकित पाया गया।

जिससे स्पष्ट है कि इसे दूसरे राज्यों से लाकर यहां अवैध रूप से बेचा जा रहा था। इस दौरान उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि, शराब तस्करी के इस नेटवर्क को लेकर आगे की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?