समस्तीपुर में साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को मिली राहत, साईबर SDPO ने 25760 रूपए कराए वापस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलौथ निवासी राजेन्द्र साह ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार होने के बाद अपनी सूझबूझ से पूरी राशि वापस पा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र साह के खाते से 25,760 रूपए की अवैध निकासी कर ली गई थी। घटना के तुरंत बाद उन्होंने National Cyber Crime Reporting Portal के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत संख्या 30503260034822 दर्ज की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना समस्तीपुर ने मामले की जांच शुरू की और विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए 6 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि 25,760 रूपए वापस करा दी।

इस कार्रवाई के बाद पीड़ित और उनके परिजनों ने साइबर थाना की तत्परता की सराहना की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *