श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जन- सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के पतैली पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या 07 स्थित चंपाघाट ठाकुरवाड़ी परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार 08 अप्रैल को अत्यंत भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में किया गया। आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा की अगुवाई अयोध्या से पधारे महंत राम सुंदर दास महाराज ने की, जबकि रथ पर विराजमान महंत श्री श्री 108 श्री अवध किशोर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यह भव्य शोभायात्रा चंपाघाट ठाकुरवाड़ी से प्रारंभ होकर रामचंद्रपुर अंधेल जलाशय तक पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ जल भरने की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों—रामचंद्रपुर अंधेल, धमुआ चौक, पतैली चौक एवं पतैली तेभाग ठाकुरवाड़ी होते हुए पुनः चंपाघाट ठाकुरवाड़ी लौटे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और श्रद्धा के साथ यह महायज्ञ क्षेत्र में आस्था, एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा है।

मौके पर मुख्य यजमान के रूप में राजऋषि चौधरी, कमलकांत चौधरी, अजय चौरसिया, सूर्यनारायण चौधरी, मनीष कुमार मुन्ना, चांद बाबू चौधरी, रामचंद्र महतो एवं रज्जन चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही इस महायज्ञ में रायपुर के महंथ राम शंकर दास महाराज, शोभाकांत चौधरी, राजू चौधरी, विमल चौधरी, रज्जू चौधरी, विनय चौधरी, प्रिंस कुमार, राजा कुमार, सरोज कुमार, सूरज कुमार, संजीव चौधरी, लालन चौधरी, कृष्णदर्शन चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, आसित चौधरी, अकल चौधरी, मुकुल सिंह, मनोज चौधरी सहित युवा समाजसेवी सह पत्रकार सुदर्शन कुमार चौधरी सहित हजारों श्रद्धालु-भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप