सड़क हादसे में सखी चंद्र राय गंभीर रूप से घायल, फाउंडेशन करा रहा इलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को हुए एक सड़क हादसे में सखी चंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कमर से लेकर जांघ तक कई जगह फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घायल सखी चंद्र राय का इलाज अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन के सहयोग से कराया जा रहा है। फाउंडेशन के सीईओ अमरेश उर्फ भुगल यादव की मौजूदगी में उनके इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन द्वारा की जा रही मदद की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *