समस्तीपुर। जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत डुमरामा गांव में सोमवार 13 अप्रैल की देर रात, एक बेहद सनसनीखेज और क्रूर हत्या की घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया।

मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव निवासी, स्वर्गीय शमथुल महतो के 50 वर्षिय पुत्र रामानंद महतो के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि मृतक दूसरे प्रदेश में रहकर एक आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था, और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि देर रात गांव के ही दो युवक भरत और अजीत उनके दरवाजे पर आए थे। किसी बात को लेकर उनके पति के साथ दोनों का विवाद हो गया। कुछ देर बाद जब वह मौके पर पहुंचीं तो उनके पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि भरत और अजीत ने उन पर हमला कर उनका गुप्तांग काट दिया है।
परिजन आनन-फानन में घायल को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखकर निजि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उधर सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी में जुट गयी है।






