पतेली पूर्वी पंचायत में धूमधाम से मनाई गयी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पुर्वी पंचायत के, पंचायत सरकार भवन में, आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अंबेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए, युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी, पंचायत सचिव मिथिलेश रजक, गौरी शंकर चौधरी, मंटु राम, राज बाबू पासवान, प्रदीप राम, बीर बहादुर साहनी सहित दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *