उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपु/उजियारपुर: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। जिसका नतीजा है कि, बदमाशों का नया-नया गिरोह उजियारपुर थाना क्षेत्र में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहता है, और आपराधिक घटनाओं को अंजाम भी देते रहता है।

ताजा मामला भी थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौड़ की है। जहां शनिवार 9 मई की दोपहर करीब 12 बजे, एनएच 28 किनारे सवारी गाड़ी का ईंतजार कर रही एक महिला से, बाईक सवार बदमाशों ने झांसा देकर उसके थैला मे रखे नकद 5 हजार रूपए व एक मोबाइल थैला सहित छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पिड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

उधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में, उजियारपुर पुलिस प्रशासन व समस्तीपुर एसपी के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। पिड़ित महिला की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव निवासी, नीना देवी के रूप में की गयी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर थाना में कार्यरत डायल 112 की टीम ने पिड़िता से पुछताछ कर  पुरी जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव निवासी, महिला नीना देवी अपने घर से समस्तीपुर जाने के लिए एनएच 28 किनारे पहुंची थी।

इसी दौरान एक बाईक सवार बदमाश पिड़िता के पास पहुंचा, और अभिवादन कर परिवार के बारे में पुछताछ करने लगा। जब महिला से एनएच किनारे खड़ा होने का कारण पुछा तो, पिड़ित महिला ने बताया कि, वह समस्तीपुर जाने के लिए यात्री वाहन का ईंतजार कर रही हैं। इसी बीच उक्त बदमाश शख्स ने कहा कि, वह भी समस्तीपुर हीं जा रहा है, और उस पिड़ित महिला को अपनी बाईक पर बिठा लिया।

महिला भी उसके झांसे में आकर उसके बाइक पर जाकर बैठ गई, और रूपए व मोबाइल रखा थैला उक्त बदमाश युवक के बाईक की हैंडिल में लटका दिया। करीब 200 मीटर आगे काली मंदिर पुल के पास, बाईक सवार बदमाश युवक ने महिला को बाईक से नीचे उतार दिया, और पेट्रोल लेकर आ रहा है बोलते हुए भागने लगा। इस दौरान महिला ने उक्त बदमाश युवक को पकड़ना भी चाही,  लेकिन बाईक सवार बदमाश एक झटके के साथ बाईक सहित सातनपुर की ओर भाग निकला।

जिसके बाद पिड़ित महिला ने स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में सुचना दिया, तथा स्थानीय लोगों के मोबाइल से ही इसकी सुचना डायल 112 पर दिया। जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच पिड़ित महिला से घटना के बारे में पुछताछ किया, तथा अपने कंट्रोल रूम को सुचित कर दिया।

इस दौरान डायल-112 की पुलिस टीम ने घटना के बारे में स्थानीय लोगों से भी पुछताछ किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका था, और ना ही पिड़ित महिला ने उजियारपुर थाना को आवेदन ही उपलब्ध कराया था।

आपको बता दें कि, विगत अप्रैल माह एवं वर्तमान मई माह में, उजियारपुर थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनतई एवं डकैती जैसे एक दर्जन से भी अधिक संगीन मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार इतने ईमानदार पुलिस पदाधिकारी हैं कि, आज तक एक भी लूट, छिनतई, डकैती व चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन नही कर पाए हैं।

उजियारपुर थाना में पदस्थापित होने के बाद ऐसा लगता है, जैसे थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार केवल अपनी ड्यूटी धर्म निभाने व गांधी जी की तस्वीर लगी फोटो को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। थाना क्षेत्र में क्या हो रहा है, क्या नही हो रहा है, उससे थानाध्यक्ष उजियारपुर को कोई मतलब ही नही है।

इधर सुबह के 10 बजे से शाम के 7 बजे तक थाना क्षेत्र के एनएच 28 व एसएच- 88 पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश मामलों में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने अब तक किसी अपराधी को गिरफ्तार तक नही कर सके हैं, घटना का उद्भेदन करना तो दुर की बात है।

थानाध्यक्ष की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, उनसे उजियारपुर थाना क्षेत्र संभल नही रहा है। इसलिए पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी को चाहिए कि, वह उजियारपुर थाना में किसी तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी को पदस्थापित करे, ताकि उजियारपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल किया जा सके। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की निष्क्रियता के कारण, आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी