एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 32 एटीएम कार्ड बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से अलग-अलग बैंकों के कुल 32 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर 02 संजय कुमार ने बताया कि, बीते माह 03 फरवरी को मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट स्थित कैनरा बैंक एटीएम में, वाराणसी निवासी अनिता देवी के साथ ठगी की घटना हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने मथुरापुर थाना को आवेदन देकर, कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ, झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से 32 हजार रुपये की अवैध निकासी करने की बात बतायी थी।

जिसके बाद उक्त आवेदन के आलोक में मथुरापुर थाना कांड संख्या-11/26 दर्ज करते हुए, इस घटना का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने, 11 मई को मथुरापुर घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गयी।

पुछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों संदिग्धों में से, सुधीर कुमार के पास से 17 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि विकाश कुमार के पास से 15 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर थाना क्षेत्र निवासी सुधीर कुमार एवं विकाश कुमार के रूप में हुई।

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि, वह लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे, तथा खाते से रुपये निकाल लेते थे। दोनों ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई जिलों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार किया है।

साथ ही समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पिछले छह महीनों में हुई तीन घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार सुधीर कुमार और विकाश कुमार के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। अब अन्य जिलों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है।

इस पूरे मामले के सफल उद्भेदन में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, प्रीति कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार यादव, पीटीसी रहमत खान, अरुण कुमार सिंह, बब्लू कुमार, सिपाही शिव कुमार तथा होमगार्ड जवान कुंदन कुमार और किरण कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी