पटना/बिहार: बिहार पुलिस एकेडमी के पारण परेड मैदान में सोमवार 26 मई 2026 को 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में कुल 19 पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला समादेष्टा प्रशिक्षुओं ने शपथ ग्रहण कर विधिवत सेवा में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार ने परेड की सलामी ली तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नव नियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की छवि को मजबूत बनाने में युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, उप निदेशक, उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, डीआईजी सीआरपीएफ, नालंदा एसपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीक्षांत परेड समारोह के सफल आयोजन के साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों ने बिहार पुलिस सेवा में अपने नए दायित्वों की शुरुआत की।








