जनहित की आवाज को मिला सम्मान, एसडीओ ने पत्रकार पदमाकर सिंह लाला को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। विद्यापतिनगर प्रखंड से जुड़े जन समस्याओं को लगातार प्रमुखता से उठाने और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करने वाले, पत्रकार पदमाकर सिंह लाला को गुरुवार 18 जून को सम्मानित किया गया।

विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित, तीन दिवसीय जन कल्याण महाशिविर के समापन के अवसर पर आयोजित, सम्मान समारोह में दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने, उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि, लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि, पत्रकारों द्वारा जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने से प्रशासन को भी समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है, तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग मिलता है।
सम्मान ग्रहण करने के बाद पत्रकार पदमाकर सिंह लाला ने कहा कि, यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ाने वाला है।

उन्होंने आम लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को आगे भी पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ उठाने का संकल्प व्यक्त किया। जन कल्याण महाशिविर के समापन समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय तथा जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

मौके पर बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, आरओ अरुण कुमार शर्मा, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह, बीपीएम (जीविका) नवीन गौतम, पीओ (मनरेगा) भूषण मिश्रा, बीएओ अभिषेक कुमार, सीडीपीओ सीमा कुमारी, बीसीओ अजय कुमार, प्रधान लिपिक चंद्रप्रकाश लाल, मुकेश कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *