दरभंगा-जयपुर के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 22 जून से नियमित परिचालन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दरभंगा और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) और दरभंगा के बीच संचालित होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन का उद्घाटन 21 जून 2026 को विशेष उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा, जबकि नियमित परिचालन 22 जून से शुरू होगा।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। खातीपुरा से यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर तथा दरभंगा से रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 8 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, एक पेंट्रीकार तथा दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

गाड़ी संख्या 09711 खातीपुरा-दरभंगा उद्घाटन स्पेशल 21 जून को जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से शाम 4 बजे रवाना होगी और दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी एवं कमतौल होते हुए अगले दिन शाम 6:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से रात 10:30 बजे खुलकर तीसरे दिन रात 12:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

वहीं 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 23 जून से परिचालित होगी। यह ट्रेन दरभंगा से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और भरतपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। विशेष रूप से रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा एवं पर्यटन के लिए यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन के कारण रेलवे ने दो ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। गाड़ी संख्या 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 जून 2026 से दरभंगा स्टेशन पर पहले के निर्धारित समय 1:15 बजे के बजाय 1:50 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर का समय भी 23 जून से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन नरकटियागंज से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी।

रेलवे के इस निर्णय को उत्तर बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। नई ट्रेन से दोनों राज्यों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से फर्जी योजनाओं को उजियारपुर में मिल रही स्वीकृति, मनरेगा कार्यालय पर जल्द शुरू हो सकती है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल! फर्जी योजनाओं के संचालक बने उजियारपुर पीओ महेश कुमार

फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से फर्जी योजनाओं को उजियारपुर में मिल रही स्वीकृति, मनरेगा कार्यालय पर जल्द शुरू हो सकती है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल! फर्जी योजनाओं के संचालक बने उजियारपुर पीओ महेश कुमार