विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएस व अस्पताल उपाधीक्षक गिरीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर स्थित एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ) भवन में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 11 जुलाई से 21 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस दौरान सभी प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर जनसंख्या स्थिरता दिवस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने के साथ-साथ निःशुल्क परामर्श (काउंसिलिंग) भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल समस्तीपुर ने कहा कि, बढ़ती जनसंख्या को संतुलित रखने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए परिवार नियोजन बेहद आवश्यक है। छोटे परिवार से न केवल परिवार का आर्थिक और सामाजिक विकास संभव होता है, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण भी मिल पाता है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पखवाड़े के दौरान दंपतियों को अस्थायी एवं स्थायी परिवार नियोजन के सभी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार परिवार नियोजन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी को लेकर विशेष रूप से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि समाज में पुरुष नसबंदी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल और प्रभावी प्रक्रिया है, जिससे व्यक्ति की सामान्य कार्यक्षमता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। इसके बावजूद पुरुषों की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रहती है, इसलिए इस पखवाड़े के दौरान पुरुषों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान सदर अस्पताल समस्तीपुर के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने, जिलावासियों से अपील की जिलावासी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों का लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से परामर्श लें और परिवार नियोजन के उपयुक्त साधनों को अपनाकर स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। इस दौरान उपाधीक्षक गिरीश कुमार ने यह भी बताया कि, जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंख्या स्थिरता दिवस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां परिवार नियोजन से संबंधित सभी सेवाएं और परामर्श उपलब्ध रहेगा

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।