
उजियारपुर। थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में घर की साफ- सफाई कर रही एक किशोरी की मौत किसी विषैले सांप के डसने से हो गयी। घटना सोमवार 3 जुलाई की दोपहर बाद करीब 3 बजे की बतायी जा रही है।
मृतिका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी, रामप्रीत पासवान की 17 वर्षिय पुत्री निभा कुमारी के रूप मे की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतिका निभा कुमारी दिन के करीब 2 बजे अपने घर की साफ सफाई कर रही थी।
इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। स्थानीय लोगों ने मृतिका के परिजन को सदर अस्पताल समस्तीपुर ईलाज के लिए ले जाने की सलाह देने लगे, लेकिन मृतिका के परिजन तंत्र मंत्र के चक्कर मे पड़ गए। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो, सभी लेकर उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।







