झोपड़ीनुमा घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से काटकर हत्या, ईलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में सोमवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के झोपड़ी से बाहर नहीं निकलने पर स्थानीय लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) का शव जमीन पड़ा हुआ था।

दोनों काफी दिनों से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहा करते थे। सूचना पर पुलिस टीम के साथ डीएसपी संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं।

विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा महा-घोटाला की सच्चाई! मनरेगा मजदुर बने पंचायत जनप्रतिनिधी के पति, देवर व ज्येष्ठ। योजना में सैकड़ों मजदुरों की बनी हाजिरी! जांच टीम के समक्ष उपस्थित हुए मात्र तीन मजदुर! क्या पुर्व से मैनेज्ड थी जांच टीम ? फर्जी मजदुर की जांच क्यों नही ?