बर्कूलर परिसर में धूमधाम से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, हजारों श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के लोहागीर पंचायत स्थित मिथिला डेयरी द्वारा संचालित बर्कुलर परिसर में, गुरुवार 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ की गई। इस अवसर पर लोहागीर निवासी सह उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लोकप्रिय सरपंच निरंजन कुमार ने, विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष माथा टेककर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की उन्नति की मंगलकामना की। धार्मिक उत्साह और आस्था के बीच आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर पूजा में शामिल होने पहुंचे हजारों श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्पकला, तकनीक एवं औद्योगिक कार्यों का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों, कारखानों एवं कार्यस्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के तहत बर्कुलर परिसर में भी श्रद्धापूर्वक पूजा का आयोजन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *