10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर (समस्तीपुर)। उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार 20 सितम्बर की सुबह, एक 10 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर उजियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां खेत में मजदूरी करने गई थी। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति बच्ची को घर में अकेला पाकर घर में घुस गया, तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

बताया जाता है कि, इस दौरान पास में मौजूद एक अन्य बच्ची ने आरोपी को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद बच्ची घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस व बच्ची के मां को दिया। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। वहीं, मामले में जानकारी के लिए उजियारपुर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

मामले में दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर भेजा गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद