कब्रिस्तान में जिंदा बम मिलने से, इलाके में मची सनसनी, मौके पर पहुंची खानपुर थाने की पुलिस 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित, सिरौर गांव के कब्रिस्तान में बुधवार 23 सितम्बर की अहले सुबह, जिंदा सुतली बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बम मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय मुखिया पति ने इसकी सुचना खानपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद खानपुर पुलिस के साथ साथ डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 23 सितम्बर की सुबह कब्रिस्तान में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान कब्रिस्तान की साफ सफाई कर रहे मजदुर मोहम्मद नूर अंसारी की नजर सुतली से लपेटे हुए बम पर पड़ी। जिसके बाद उक्त मजदुर ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया पति परवेज आलम को दिया। जानकारी मिलने के बाद मुखिया पति ने मामले की जानकारी खानपुर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही खानपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी तथा, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए जांच शुरू कर दिया, साथ ही बम के जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है।

वहीं कब्रिस्तान में बम मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि बम उस कब्रिस्तान में किस उद्देश्य से रखा गया था, और इसे किसने रखा, फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद