शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों का जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार 08 सितम्बर को समस्तीपुर सदर प्रखंड एवं नगर परिषद रोसड़ा का भ्रमण कर निर्वाचन तैयारियों और मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, फर्नीचर, प्रवेश-निकास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों का पुनः भौतिक सत्यापन कर कमियों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *